Breaking News

‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण, अधिकारियों ने देखा संबोधन

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 18 मार्च।

उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ शीर्षक वार्षिक पुस्तक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह एवं जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नव निर्माण के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित अधिकारियों ने देखा।

मुख्यमंत्री के संबोधन को भी ध्यानपूर्वक सुना गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की दिशा में अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को दोहराते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। साथ ही अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति मिल रही है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Post a Comment

0 Comments