स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 28 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अन्य आवश्यक तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
प्रशासन ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा है।
साथ ही आमजन से अपील की गई कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments