Breaking News

सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस बल के साथ क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने आमजन से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments