स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई से देश की जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार, गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1060 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश के कई हिस्सों में छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। कुछ राज्यों में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में हैं, जिससे रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते आता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े तनावों का असर गैस की कीमतों पर पड़ रहा है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए तथा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देकर आम जनता और छोटे कारोबारियों को राहत प्रदान करे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments