स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। Uttar Pradesh Police के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Roza थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को ग्राम पींग निवासी गौरव पुत्र महेश को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर गौरव ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद थाना रोजा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 मार्च 2026 को सुबह लगभग 09:20 बजे ग्राम पींग की पुलिया के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपी ग्राम पींग, थाना रोजा, जनपद Shahjahanpur के निवासी हैं।
इस मामले में थाना रोजा में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 108/352/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना रोजा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments