स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक – 25.03.2026
थाना तिलहर में विवेचकों का अर्दली रूम (OR) आयोजित कर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान विवेचनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया गया।
विवेचकों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया विधिसम्मत, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
विशेष रूप से संवेदनशील प्रकरणों में सतर्कता बरतने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments