ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। घुरघुरी तालाब क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार को लेकर पुलिस ने अहम पहल करते हुए जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाई है।
छत्रजीत सिंह, चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब की सक्रियता से कठिंगरा रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर लगने वाले सब्जी बाजार को हटाकर निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराया गया।
बताया जा रहा है कि सप्ताह में दो दिन लगने वाले इस बाजार के कारण क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
इस समस्या को देखते हुए चौकी प्रभारी ने ग्राम प्रधान और सब्जी विक्रेताओं के साथ बैठक कर समाधान निकाला। आपसी सहमति के बाद बाजार को सड़क से हटाकर घूरघूरी तालाब क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित कर दिया गया।
इस पहल के बाद अब कठिंगरा रोड पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है और लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है, बल्कि बाजार भी अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments