Breaking News

अराजक तत्वों पर कसेगा शिकंजा: पयागपुर के नए थाना प्रभारी दीपक सिंह का सख्त संदेश

 

ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️

Payagpur। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना पयागपुर में नए थाना प्रभारी के रूप में दीपक सिंह ने बृहस्पतिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

पदभार संभालते ही थाना प्रभारी दीपक सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

थाना प्रभारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी भय या संकोच के सीधे थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, किसी भी बिचौलिये की आवश्यकता नहीं है।

नए थाना प्रभारी की तैनाती से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबित मामलों का जल्द निस्तारण होगा और कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Post a Comment

0 Comments