ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से काकोरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। घुरघुरी तालाब चौकी मोहान रोड क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
थाना प्रभारी सतीश राठौर के निर्देशन में घुरघुरी तालाब चौकी पर पुलिस बल की तैनाती कर नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल विवेक, देवेंद्र कुमार, लवानिया एवं शैलेष तिवारी क्षेत्र में सक्रिय रूप से ड्यूटी निभा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments