Breaking News

जनसमर्पण से जनकल्याण तक: गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है। #JantaDarshanUP

Post a Comment

0 Comments