स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में होली त्यौहार के अवसर पर थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाला ‘छोटा लाट साहब’ जुलूस 04 मार्च 2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।
जुलूस के उपरांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (एफ.आर.) शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शाहजहाँपुर तथा बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) द्वारा संयुक्त रूप से जुलूस मार्ग एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक की तथा उन्हें सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। जुलूस मार्ग पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि होली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी बनाए रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments