ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मदर टेरेसा फाउंडेशन के आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों, असहाय बच्चों और मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के साथ समय बिताया।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने आश्रम में रह रहे लोगों को मिठाई, नए कपड़े और फल की टोकरी वितरित की। जिन लोगों को अपने परिजनों और रिश्तेदारों ने ठुकरा दिया, उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाने का यह प्रयास भावुक कर देने वाला रहा।
आश्रम में मौजूद कई वृद्धजन और बच्चे भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि आज पहली बार ऐसा लगा कि कोई अपना उनके बीच आया है।
इस दौरान वृद्धजनों और बच्चों ने खुशी व्यक्त करते हुए हजरतगंज पुलिस का आभार जताया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments