स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Lucknow। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कानून-व्यवस्था एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी पर्व-त्योहार परंपरागत मर्यादाओं के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएं और माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शांति, सुरक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए और अपराध की कोई भी घटना छोटी नहीं मानी जाए। हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाने तथा लाउडस्पीकर, बाइक स्टंटबाजी एवं अन्य अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने एलपीजी की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने, जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थान पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments