स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना सिंधौली क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति सजग रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने एवं किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 की जानकारी दी तथा छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं बाल विवाह जैसे विषयों पर जागरूक किया। साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए नियमित पेट्रोलिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्यक्रम में थाना सिंधौली पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके विरुद्ध अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments