Breaking News

ग्राम नाहिल में शांति सुरक्षा समिति की बैठक, पुलिस ने किया पैदल गश्त

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायां द्वारा ग्राम नाहिल में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिकों, व्यापारीगण और स्थानीय लोगों के साथ संवाद करते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के बाद क्षेत्राधिकारी पुवायां ने प्रभारी निरीक्षक पुवायां तथा थाना पुलिस बल के साथ ग्राम नाहिल में पैदल गश्त भी की। इस दौरान बाजारों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी समस्या या सूचना की स्थिति में तत्काल थाना पुलिस को अवगत कराने की अपील की। पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments