स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 24 मार्च।
थाना सदर बाजार में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों का अर्दली रूम (ओआर) आयोजित कर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में विवेचनाओं की प्रगति का आंकलन करते हुए अधिकारियों ने सभी मामलों में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को विधिसम्मत और पारदर्शी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के निर्देश भी दिए गए।
संवेदनशील मामलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए भी विवेचकों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार सहित सभी विवेचक मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments