स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 सितंबर 2025 को वादी आदेश कुमार निवासी ददरौल द्वारा थाना सदर बाजार में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अशोक कुमार सहित अन्य आरोपियों ने बेईमानीपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कर दिया और उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 548/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम चांदापुर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे खिरनीबाग ग्राउंड के पास से दिनांक 19 मार्च 2026 को समय 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशील कुमार एवं कांस्टेबल मोहम्मद तौफीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments