Breaking News

बहराइच की पावन भूमि को मुख्यमंत्री का नमन, महर्षि बालार्क व महाराज सुहेलदेव के शौर्य का किया स्मरण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जनपद की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को नमन करते हुए इसे महर्षि बालार्क की पावन साधना-स्थली तथा महाराज सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम की भूमि बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पुण्य भूमि त्याग, तपस्या और वीरता की प्रेरणादायक गाथाओं से परिपूर्ण है। महर्षि बालार्क का तप और महाराज सुहेलदेव का शौर्य आज भी समाज को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श हमें राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Post a Comment

0 Comments