शाहजहाँपुर: नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को भावपूर्ण विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मान

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 31 मार्च 2026। नगर निगम शाहजहाँपुर में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र एवं सहायक अभियंता विक्रमाजीत यादव के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर नगर निगम परिवार के लिए भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण और कार्यशैली की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

समारोह में नगर निगम परिवार की ओर से दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की।



Previous Post Next Post