स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 24 मार्च 2026।
उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर में औद्यानिक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक चेतराम तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। इंजीनियर गौरव शर्मा, डॉ. महेश कुमार, डॉ. विमल कुमार, डॉ. एन.पी. गुप्ता एवं डॉ. एन.सी. त्रिपाठी ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर किसानों का मार्गदर्शन किया।
गोष्ठी में प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। अंशुल मिश्रा ने ड्रैगन फ्रूट की खेती, कौशल कुमार मिश्रा ने सहफसली खेती के लाभ तथा पोमैटो (एक ही पौधे में आलू व टमाटर) का प्रदर्शन किया। ज्ञानेश तिवारी ने वर्मी कम्पोस्ट एवं जैविक खेती, जबकि हिम्मत सिंह ने आलू की उन्नत खेती पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। अंत में जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments