स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने की।
बैठक में ग्राम प्रधान ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत में वर्ष भर में चार बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिनमें विकास कार्यों के साथ-साथ ग्राम की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा होती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने वाले हैं और यह इस कार्यकाल की अंतिम बैठक रही।
प्रधान के अनुसार बीते पांच वर्षों में ग्राम पंचायत द्वारा 100 विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनका विवरण बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही, शेष कार्यों के लिए तैयार की गई एक बुकलेट का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।
ग्रामवासियों ने पंचायत के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी समय में शेष कार्य पूरे होने पर ग्राम पंचायत देश में एक उदाहरण बन सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आने वाले बाहरी लोग भी इसकी साफ-सफाई और विकास की सराहना करते हैं।
बैठक के दौरान ग्राम को स्वच्छ, हरियाली युक्त, बाल हितैषी और महिला हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा ग्राम प्रधान ने आर्थिक नुकसान के कारणों जैसे नशाखोरी, जुआ और अनावश्यक खर्चों पर भी चर्चा करते हुए जागरूकता पर बल दिया।
बैठक में पूर्व प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 Comments