Breaking News

चार वर्षीय मासूम की हत्या के आरोप में दंपति गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

Lucknow। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के Chowk थाना क्षेत्र में अपने नाबालिग बच्चे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती सुधा कश्यप निवासी उन्नाव ने थाना चौक में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके दामाद भीष्म खरबंदा ने फोन पर सूचना दी कि उनके नाती अर्नव खरबंदा की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन जब लखनऊ स्थित लाजपत नगर स्थित घर पहुंचे तो बच्चे का शव बरामदे में रखा मिला। शव देखने पर बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान और पैरों पर जलने के घाव पाए गए, जिससे परिजनों को हत्या की आशंका हुई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि संपत्ति के लालच में उनके चार वर्ष चार माह के नाती अर्नव की उसके पिता भीष्म खरबंदा और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी खरबंदा ने मारपीट कर हत्या कर दी। इस सूचना के आधार पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भीष्म खरबंदा (35 वर्ष) निवासी लाजपत नगर थाना चौक लखनऊ तथा उसकी पत्नी रागिनी खरबंदा (30 वर्ष) को 14 मार्च 2026 को नेहरू युवा केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त झाड़ू, वाइपर, सब्जी काटने वाला चाकू, स्केल, बेल्ट तथा रस्सी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक जयकृष्ण द्विवेदी तथा महिला कांस्टेबल सोनम गौतम शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments