Breaking News

आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास मिला महिला का शव, काकोरी से दर्ज गुमशुदगी का मामला निकला

 


ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के आलमनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कामनी पुत्री फुल चंद्र, निवासी काकोरी क्षेत्र, के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा मर्चरी हाउस में शव की पुष्टि किए जाने के बाद मामला स्पष्ट हुआ।

परिजनों के अनुसार, कामनी घर से दवा लेने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट काकोरी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

इसी बीच आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कर रही है।

सूचना मिलने पर परिजनों को लखनऊ स्थित मर्चरी हाउस बुलाया गया, जहां उन्होंने शव की पहचान कामनी के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments