स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर | 28 मार्च 2026
जनपद शाहजहाँपुर में आमजन की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सिंधौली में जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन करते हुए उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा प्रत्येक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं मानवीय संवेदनशीलता बनाए रखें।
महिला संबंधी मामलों को प्राथमिकता देने, पीड़िताओं के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने तथा भूमि एवं पारिवारिक विवादों में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनावश्यक विलंब से बचते हुए सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सिंधौली सहित थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments