रिपोर्ट: स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा होली पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकले जुलूसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित नगर क्षेत्र के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व एवं परंपरागत जुलूसों को आपसी समन्वय, सतर्कता और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में त्योहार रजिस्टर में त्योहारों से संबंधित सभी आवश्यक प्रविष्टियां समय से और विधिवत दर्ज करना सुनिश्चित करें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी योजना बनाकर उचित पुलिस व्यवस्था की जा सके।
बैठक में अधिकारियों के बीच समन्वय, सतर्कता और जनसहयोग के महत्व पर भी जोर दिया गया, जिससे जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सके।
लखनऊ
0 Comments