स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 24 मार्च 2026।
रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) विशेष अभियान के अंतर्गत रिक्रूट महिला आरक्षियों के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने से संबंधित विशाखा गाइडलाइन्स की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान अधिकारियों ने महिला आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मानसिक सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में विधिक प्रावधानों के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
इस पहल का उद्देश्य महिला आरक्षियों को विधिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन प्रभावी और संवेदनशील तरीके से कर सकें।
जनपद पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और मजबूत किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments