स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पर्व एवं त्योहारों की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे पर्व की गरिमा और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।
उन्होंने प्रदेशवासियों से होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का आग्रह किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments