स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार, शाहजहांपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल कार्यालय, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, मेरा युवा भारत शाहजहांपुर एवं जिला गंगा समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए बीते 9 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बमनिया ने खेल क्षेत्र में उपलब्धियों एवं खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी, वहीं जिला युवा कल्याण अधिकारी एन.के. सिंह ने ग्रामीण युवाओं के विकास से जुड़े प्रशिक्षण एवं योजनाओं को साझा किया।
इस दौरान जिला गंगा समिति के डॉ. विनय सक्सेना ने नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़े पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने “विकसित उत्तर प्रदेश” के संकल्प को आगे बढ़ाने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
0 Comments