Breaking News

शाहजहांपुर: आशा वर्कर्स यूनियन ने बकाया भुगतान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने आशा कर्मियों के बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देरी और अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा धनराशि जारी किए जाने के बावजूद अधिकांश आशा कर्मियों को अभी तक उनका भुगतान नहीं मिल पाया है।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2024-25 की प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए बड़ी धनराशि जारी की जा चुकी है, साथ ही वर्ष 2025 से मार्च 2026 तक की राशि भी आवंटित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भुगतान अधूरा है। जहां भुगतान हुआ भी है, वहां अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि भुगतान की मांग करने पर आशा कर्मियों को उत्पीड़ित किया जाता है और अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही पारदर्शिता के लिए किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भुगतान का विवरण प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है।

यूनियन ने अपनी मांगों में वर्ष 2024-25 और 2025-26 की सभी बकाया प्रोत्साहन राशियों का शीघ्र व पारदर्शी भुगतान, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भुगतान विवरण सार्वजनिक करने तथा अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी करने की मांग की है।

यूनियन ने प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Post a Comment

0 Comments