शाहजहाँपुर, 31 मार्च 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 95/2026 के तहत आरोपी पंकज राजपूत के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आनन्दपुरम कॉलोनी स्थित स्टार मैरिज लॉन वाली गली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज राजपूत (18 वर्ष), निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना तिलहर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि भी की गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र राणा एवं कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रभावी कार्यवाही माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments