स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप 15 मार्च 2026 को शाहजहाँपुर के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 9:00 बजे अपने आवास संजय नगर, गाजियाबाद से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:00 बजे शाहजहाँपुर स्थित रिलायंस गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, संयोजकों, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं भेंटवार्ता करेंगे।
इसके बाद मंत्री दोपहर 1:40 बजे रिलायंस गेस्ट हाउस से प्रस्थान कर 2:00 बजे खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां वे अखिल भारतीय कश्यप महासभा से संबद्ध कश्यप राजपूत समाज समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मंत्री शाम 3:00 बजे शाहजहाँपुर से प्रस्थान कर शाम 6:00 बजे लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments