ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर ✍️
बिसवां, सीतापुर। International Women's Day के अवसर पर Vanya Foundation की अगुवाई में कस्बे के Baba Mansaram Mandir प्रांगण में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। इसके बाद हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर महिलाओं ने जागरूकता मार्च निकाला।
महिलाओं ने “महिलाओं की एकता जिंदाबाद”, “महिलाओं पर हिंसा बंद हो”, “बेटी-बेटा एक समान”, “बाल विवाह बंद करो” और “महिला शक्ति जिंदाबाद” जैसे नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय से होते हुए पांच नंबर पानी टंकी तक लंबा मार्च निकाला।
मार्च के दौरान Pushpu Jaiswal अध्यक्ष Nagar Palika Parishad Biswan ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मार्च एक सभा में परिवर्तित हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल ने कहा कि शिक्षित महिला सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होती है। नारी शक्ति के बिना मजबूत राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने वान्या फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
संस्था की सचिव रामलली पटेल ने बताया कि संगठन ग्रामीण उत्थान, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संस्था प्रयासरत है।
संस्था की उपाध्यक्ष कमरुन निशा ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी समाज में बाल विवाह, घरेलू हिंसा और कन्या हत्या जैसी समस्याएं मौजूद हैं, जिनके खिलाफ जागरूकता जरूरी है। वहीं विजेता कनौजिया ने कहा कि आज भी कई जगह बेटियों की गर्भ में हत्या की घटनाएं सामने आती हैं। कानून होने के बावजूद जागरूकता की कमी के कारण यह कृत्य जारी है।
कार्यक्रम को हरीशंकर गुप्ता, कांशीराम भार्गव, सुषमा भार्गव, फूलजहां बानो सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर रेशमा, नेहा वर्मा, निर्मला देवी, अनिता देवी, रेनू, सरला सिंह, रामप्यारी, रामकुमारी, शांति, लेखरानी, प्रेम कली, रूपा, कुसमा, सरस्वती, गीता, सुनीता देवी, सरिता देवी, गोमती देवी, रिया शुक्ला, पिंकी यादव, स्वेता यादव, आराध्या, प्रियंका देवी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments