ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। Lucknow Police Commissionerate के दक्षिणी जोन अंतर्गत Banthra थाना पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना बंथरा क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में मुख्य अभियुक्त अजीत पुत्र महावीर निवासी ग्राम भदोई, थाना बंथरा, उम्र लगभग 32 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वादी संतोष कुमार पुत्र भोलाशंकर निवासी ग्राम गहरू (स्कूटर इंडिया गेट नं. 01 के पास), थाना Sarojini Nagar ने 29 नवंबर 2025 को थाना बंथरा में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनकी बहन इशिका गौतम को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
इशिका की शादी वर्ष 2017 में अभियुक्त अजीत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर 15 सितंबर 2025 को इशिका गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में थाना बंथरा पर मुकदमा संख्या 403/2025 धारा 85/115(2)/352/351(3)/108 बीएनएस के तहत अजीत समेत अन्य 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बिजली विभाग में मीटर रीडिंग का कार्य करता है और फरवरी 2017 में उसकी शादी इशिका से हुई थी। उसके अनुसार 15 सितंबर 2025 की सुबह उसकी पत्नी मायके जाने की बात कह रही थी, लेकिन वह काम पर चला गया। बाद में घर से सूचना मिली कि पत्नी ने फांसी लगा ली है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना बंथरा के उपनिरीक्षक शशांक मिश्रा तथा उपनिरीक्षक श्यामू (विवेचक) की टीम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments