ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा
लखनऊ, 24 मार्च 2026 (मंगलवार)।
सरोजनीनगर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज एलडीए कॉलोनी, पराग चौराहा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
जनसंवाद कार्यक्रम ने जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही की मजबूत कड़ी के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने हर एक शिकायत को गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि सरोजनीनगर के विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र का स्थायी और प्रभावी विकास तभी संभव है जब उसमें जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास की भावना मजबूत हो। सरोजनीनगर की जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर के समग्र विकास, सुशासन और पारदर्शिता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता की सक्रिय भागीदारी से सरोजनीनगर विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments