ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
Balrampur। जनपद में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में श्रीदत्तगंज क्षेत्र स्थित Balrampur Pathology and X-Ray Center पर छापेमारी कर उसे सीज कर दिया गया।
यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान पाया गया कि सेंटर पर आदित्य कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्य किया जा रहा था, जबकि उनका नाम आधिकारिक रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं था। साथ ही, वहां अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा भी कार्य किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है।
इन अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण या नियमों के विरुद्ध संचालित किसी भी चिकित्सालय या पैथोलॉजी सेंटर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments