ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी के बुद्धेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक दृष्टिबाधित छात्र का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र मोहम्मद आदिल का बैग ऑटो में छूट गया था। बैग में मोबाइल, लैपटॉप एवं जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे, जिससे छात्र काफी परेशान हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विनय पटेल ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच एवं प्रयासों के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा बरामद बैग छात्र को सुपुर्द कर दिया गया, जिससे उसने राहत की सांस ली। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और मानवता की भावना की प्रशंसा की है।
0 Comments