ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
Lucknow। काकोरी थाना क्षेत्र के घुरघुरी तालाब इलाके में पुलिस द्वारा सघन गश्त की गई। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह, दीवान जितेंद्र, कांस्टेबल विवेक तथा कांस्टेबल देवेंद्र लवनिया मौजूद रहे। पुलिस टीम ने इलाके में पैदल भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इस दौरान आमजन से भी अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments