स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कटरा में विवेचकों का अर्दली रूम (ओ0आर) आयोजित किया गया।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें विवेचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया विधिसम्मत और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके।
इसके साथ ही संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अर्दली रूम के दौरान प्रभारी निरीक्षक कटरा सहित थाना कटरा के सभी विवेचकगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments