ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
Balrampur। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय, बलरामपुर द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यालय स्तर से जिले में संचालित सभी स्कूली वाहनों का पुनः निरीक्षण कराया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी स्कूली वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो ऐसे वाहनों को निरुद्ध (सीज) करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि यदि मानक विहीन स्कूली वाहन से किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना होती है, तो संबंधित वाहन स्वामी के साथ-साथ संबंधित विद्यालय के प्रबंधक अथवा प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग द्वारा जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की गई है कि वे अपने विद्यालय में संचालित सभी वाहनों को निर्धारित स्कूली सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही संचालित कराएं। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव संभव होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments