Breaking News

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, देरी से मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

Sakran / Sitapur। थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम दुगाना में पुलिस की कथित लापरवाही से आहत एक पीड़ित परिवार बुधवार को पलायन के लिए घर छोड़कर निकल पड़ा। परिवार जिला मुख्यालय के रास्ते प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा था, लेकिन दुगाना से चकलेबाबा मंदिर के बीच हाईवे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ परिवार को समझा-बुझाकर वापस थाने ले गए, जहां बाद में मुकदमा दर्ज किया गया। इस पूरी कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से चोरी की घटना को लेकर न्याय की मांग कर रहा था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर उन्होंने घर के बाहर पोस्टर लगाकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और पलायन का निर्णय लिया।

परिवार का कहना है कि लगातार अनदेखी के चलते उनका कानून व्यवस्था से भरोसा उठ गया था, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती।

फिलहाल पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद आगे की जांच जारी है, लेकिन क्षेत्र में अब भी आक्रोश और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments