स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026।
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद शाहजहांपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई और उनके उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
इसके अलावा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पम्पलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
जलालाबाद सर्किल में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की मौजूदगी में अभियान का संचालन किया गया, जबकि पुवायां सर्किल में क्षेत्राधिकारी द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम को प्रभावी बनाया गया।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments