स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर। जनपद के थाना खुटार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी खुटार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना खुटार में दर्ज मुकदमा संख्या 75/26 की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई थीं।
➡️ 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चमराबोझी मोड़ के पास से अभियुक्त तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा (उम्र करीब 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
➡️ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments