स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। Shahjahanpur के Tilhar कस्बे में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
यह पैदल गश्त पुलिस अधीक्षक Rajesh Dwivedi के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस बल के साथ की गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आगामी त्योहारों के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बना रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments