स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
थाना जीआरपी शाहजहाँपुर के अंतर्गत दिनांक 01.03.2026 को आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, राजकीय रेलवे पुलिस उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर यह अभियान श्रीमान क्षेत्राधिकारी रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ, श्री ह्रषिकेश यादव के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस बल, आरपीएफ स्टाफ और एंटी सैवोटाज टीम ने रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर के प्लेटफार्म संख्या 01 से 07, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट बिंदु और आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। रेलवे सुरक्षा टीम लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रख रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments