ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। Lucknow के Mohanlalganj कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत Sisendi कस्बे में स्थित मिनी सचिवालय के पास सोमवार को डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेशमा स्वर्गीय इकबाल की पत्नी और उनके बेटे शादाब को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 45 से 47 वर्ष और युवक की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments