स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर। जनपद में चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छठ घाट पर विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला गंगा समिति के बैनर तले नगर निगम एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर घाट की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई मूर्तियों एवं पूजन सामग्री को सीधे नदी में विसर्जित करने के बजाय प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को अलग कर गड्ढों में सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया।
जिला गंगा समिति के सदस्य राकेश कुमार पाण्डेय ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए नदियों की पवित्रता बनाए रखने और उन्हें प्रदूषित न करने की अपील की। वहीं जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
नगर निगम की ओर से चीफ इंस्पेक्टर चन्द्रवीर के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर राजेश कश्यप, मदन, समर, अरविन्द मिश्रा, सावित्री शर्मा, अभिनव कश्यप, आलोक मिश्रा, संत कुमार मिश्रा, हिमांशु सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में “मेरा युवा भारत” शाहजहांपुर, गंगा समग्र, लोक भारती सहित कई स्वयंसेवी संस्थाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments