स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। Yogi Adityanath ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं तेजी से स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2017 से पहले प्रदेश में महिला कार्यबल की भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है। यह परिवर्तन महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उठाए गए कदमों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अब वे नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं, जो उनकी बढ़ती आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री के अनुसार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिल रही है।
#NariSammanUPKaAbhiman 💐
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments