ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
मेरठ। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माछरा प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत “हम बनाएंगे निपुण प्रदेश” अभियान को लेकर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रहे, जिन्होंने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने की। उन्होंने शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए नई शिक्षा नीति 2020 की जानकारी दी और सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लॉक में निपुण घोषित किए गए आठ विद्यालयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी सबा परवीन एवं इकबाल अहमद ने किया। कार्यक्रम में यतेंद्र कुमार शर्मा, संजीवदत्त शर्मा, गुलाम बख्शी, संजीव शर्मा, कुंवरपाल सिंह, संतोष, आबिद अली, मेराज अली, दर्शन पाल, रियाजुल हसन, परवेज दिलशाद, प्रेमचंद, ताजुल मलूक, डॉ. सविता शर्मा, दीपक तोमर (अध्यक्ष शिक्षक संघ), उमेश कुमार, रुचि शर्मा, अनुराधा, अमरीश कुमार शर्मा, चारू शर्मा, चांद, अनिल कुमार, नूर हसन, प्रवीण, उमर फारूक, मोहम्मद इरफान, राबिया कौसर, अकबर हुसैन, अक्षय शर्मा, श्रीकृष्ण, रामगोपाल, मृदुला त्यागी, मोना त्यागी, नीरज शर्मा, रेखा शर्मा, वकार अहमद, सरिता, सुनीता, मंजू दयाल, तसनीम फातिमा, भोपाल, पिंटू, अभिषेक, शोभा रानी सहित 42 ग्राम प्रधान एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित करना तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।
0 Comments