स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में होली त्यौहार के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 04 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में निकलने वाले होली जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एडीएम (ई), अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। जुलूस मार्ग पर निरंतर गश्त एवं निगरानी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन योजना का प्रभावी पालन कराने और आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में बाधा न आने देने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से होली जुलूस एवं नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
0 Comments