स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में होली त्यौहार एवं ‘लाट साहब’ जुलूस के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 04 मार्च 2026 को मण्डलायुक्त बरेली एवं उपमहानिरीक्षक रेंज बरेली ने पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के साथ नगर क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जुलूस मार्ग पर निरंतर गश्त एवं निगरानी बनाए रखी जाए, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन योजना का प्रभावी पालन कराने, जुलूस मार्ग पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में बाधा न उत्पन्न होने देने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ई), पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments